बैलों से लदे ट्रक के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक के निकट बीती देर रात पुलिस ने बैलों से लदे ट्रक के साथ दो पशु तस्करों गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर दोनों तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
मामले को लेकर चौकी प्रभारी बीबी सिंह बताया कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक में 13 बैल लदे पाए गए। पुलिस ने ट्रक चालक सुल्तानपुर जिला निवासी रोहित यादव व जौनपुर जिला के शाहंगज निवासी खलासी बृजेश यादव उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

No comments