Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बिना टीके लगे ही स्वास्थ्य विभाग ने बांट दिये प्रमाण पत्र


सागर। जनपद के बन्डा अनुविभाग के अंतर्गत आने बहरोल उपस्वास्थ केन्द्र में कर्मचारियों द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। यहाँ सिर्फ कागजी कलम के ही घोड़े दौड़ाए जा रहे है। 
बतादे कि केन्द्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है ताकि आने वाली पीढ़ी रोगों से मुक्त हो लेकिन लापरवाह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कानो मे जूं तक नही पहुँचती हैं, यहाँ शासन के सभी नियमों को ताकपर रखकर कर्मचारियों के द्वारा ठेंगा दिखाने का काम किया जा रहा है। 

ज्ञात हो की विगत माह से मीजल्स रूबैला अभियान काफी जोरों-सोरों से चल रहा था वही सरकार भी इस पर प्रतिदिन लाखो रूपये खर्च कर रही है लेकिन बहरोल उपस्वास्थ केन्द्र में रूबैला टीका बिना लगाए ही टीका के प्रमाण पत्र जारी कर दिया जा रहे है, जिस बच्चे को टीका भी नही लगा है उसका भी प्रमाण पत्र दिया जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की घोर लापरवाही नजर आ रही है। वही जब मामले को लेकर कर्मचारियों से बात की गई तो कर्मचारियों ने एक दूसरे पर टालना शुरू कर दिया और कहा मेरा काम वैक्सीन वितरण एवं सुपरविजन का है वह काम एएनएम आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का है, यदि ऐसा है तो हम जनकारी करेंगे कहा गलती हुई है।
वही, मनीष सराफ बीएमओ बन्डा से जब बात की गई तो उन्होंने यह कहा कि आपके द्वारा जानकारी मिली है इसकी जाँच कर संबंधितों पर कार्यवाही की जाएगी। 
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया, सागर मध्यप्रदेश।

No comments