मनाया गया चन्द्र शेखर आज़ाद का 89वां बलिदान दिवस
नवाबगंज/उन्नाव। ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद विद्द्यालय में अमर क्रांतिकारी चन्द्र शेखर आज़ाद का 89 वां बलिदान दिवस खराब मौसम एवं बूंदाबांदी के बीच उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बृजेश रावत तथा कोऑपरेटिव बैंक उन्नाव के अध्यक्ष हरिसंहाय मिश्र(मदन) ने मां सरस्वती व आज़ाद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।
आज़ाद को श्रद्धांजलि देते हुए विधायक बृजेश रावत ने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा भाइयों के कंधे पर अपने भविष्य को सवांरने के साथ देश को विधर्मियों की कुदृष्टि से बचाने का भी दायित्व है जिसे वे आज़ाद के चरित्र से प्रेरणा लेकर पूरा कर सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने विद्द्यालय प्रबंधतंत्र को इस बात का धन्यवाद दिया कि इस विद्द्यालय का नाम अमर क्रांतिकारी आज़ाद पर रखा ।उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस विद्यालय के बच्चे पढ़लिखकर अपने परिवार के साथ देश की सेवा में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन एवं भाजपा नेता हरिसंहाय मिश्र मदन ने कहा कि उन्नाव की धरती कलम और तलवार की धनी रही है यहां आज़ाद जैसे क्रांतिकारी हुए तो निराला और प्रताप नारायण मिश्र जैसे कलम के सिपाही हुए जिन्होंने जनपद का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।
समारोह मे विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष रघुराज सिंह की स्मृति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नन्हा सिंह की बेवा फूलकुमारी निवासी ढखिया ,समाजसेवी जगनायक सिंह बनी व रामगोपाल सिंह गढ़ी चुनौती लखनऊ को अंग वस्त्र,गीता ,मानस गुटका,ताम्बरपात्र,प्रतीकचिन्ह,व सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा कु.आँचल रावत व छात्र शौर्य शुक्ल को यू0पी0बोर्ड परीक्षा 2018 में सर्वाधिक अंक लाने के लिये प्रशस्ति पत्र, प्रोत्साहन राशि,आंग्ल शब्दकोश देकर सम्मानित किया गया। विद्द्यालय में संपन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में सफल बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित प्रमुख लोगों को प्रबंधक राजेश सिंह, उपप्रबंधक भगवती सिंह,व्यवस्थापक अवधेश सेंगर,विद्यालय प्राचार्या राजदुलारी, साक्षी सिंह, गौरव शुक्ल, महेश कुमार, स्वीटी विश्वकर्मा, अशोक सिंह ,अजय सिंह आदि कई लोगों ने माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया।समारोह में जादूगर हरिशंकर ने अपनी जादूगरी से बच्चों के साथ बड़ों का भी मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में सुरेश फक्कड़ के संचालन में कविसम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें एटा के ध्रुवेंद्र भदौरिया, झांसी के अर्जुन सिंह चांद, नरकंकाल व जमुना प्रसाद पांडेय रायबरेली, महेंद्र पाटकर उरई,अतुल वाजपई लखनऊ के साथ आंगन के गुलाब ऋषिराज ने अपनी ओज व हास्य व्यंग्य रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को काव्य रस की गंगा में डुबकी लगाने के लिए विवश कर दिया।कार्यक्रम व्यवस्थापक अवधेश सेंगर ने उपस्थित लोगों को प्राकृतिक समस्या को दर किनार कर कार्यक्रम मे आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

...रिपोर्ट : रजत द्विवेदी।

No comments