Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बारात से वापस लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई,7 की मौत


देवरिया। जनपद के देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर बीती देर रात बारातियो से भरी एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई, जिसमें सात लोगो की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर घायल  गए। जानकारी  पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने सात लोगों मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के खोरमा गांव निवासी महेंद्र वर्मा के लड़के की बारात मंगलवार को सलेमपुर के सोहनपुर में शुकुल टोला पर गई थी। रात करीब एक बजे एक बोलेरो से दर्जन भर बाराती वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर बेलडाड़ मोड़ से कुछ पहले लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक कदम के पेड़ से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में बैठे कुछ बाराती सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में खोरमा गांव के रहने वाले 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गम्भीर रुप से घायल हैं। मृतकों की शिनाख्त सचिन (18), बहादुर (45), शिव पूजन (70), दलसिंगार (68), शामिल हैं। अन्य की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राम खेलावन (50), कन्हैया (40), दीपनारायण (60) को मेडिकल कांलेज रेफर कर दिया गया है।

No comments