Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कानपुर : महिला पर तेजाब डालकर हत्या



कानपुर। शहर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को दिन-दहाड़े एक महिला पर तेजाब डालकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सम्बंधित थाने की पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। 
घटना चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर की है। बताया जा रहा है कि महिला के चहरे पर तेजाब डालकर हत्या की गई है जिसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला का शव श्याम नगर के एक खाली प्लाट में मिला है।
पुलिस ने बताया कि महिला पर एसिड डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गयी है। मौके पर सीओ कैंट व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। 


No comments