अाचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला राजधानी में दर्ज
लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही 10 मार्च को आदर्श अचार संहिता लागू हो गई। जिसके अगले दिन ही राजधानी लखनऊ में अाचार संहिता उल्लंघन का पहला मुकदमा अलीगंज थाने में दर्ज किया गया है। अलीगंज इंस्पेक्टर फरीम अहमद के मुताबिक प्रचार वाहन सीज कर कार्रवाई की गई
है। आरोपित के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार सर्वोदय भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश नारायण पांडेय लखनऊ लोकसभा
सीट से सांसद का चुनाव लड़ने की तैयारी रहे हैं। सोमवार रात उनका वाहन चुनाव
सामग्री लेकर क्षेत्र में बिना अनुमति प्रचार कर रहा था। जिसे सीज कर आवश्यक कार्यवाई गई।

No comments