जुमलों से झूठ, बूट, लूट और भ्रष्ट करतूत नहीं छिपेंगे: अखिलेश यादव
लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित
होने के बाद से समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब खुलकरसा सामने आने लगे है, इसी क्रम में आज उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा बहुत हुआ भावनाओं से खिलवाड़, अब तो
सत्तापक्ष को देना होगा जवाब। उन्होंने कहा कि भयंकर जुमला पार्टी के ढाई
लोगों ने व्यक्तिगत टिप्पणियां देनी शुरू कर दी है। और सब जानते हैं कि
राजनीति में व्यक्तिगत बातें वही करते हैं जो घबराए हुए होते हैं, जुमलों
से झूठ, बूट, लूट और भ्रष्ट करतूत नहीं छिपेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन
विचारों का संगम है और हमारा एक ही लक्ष्य है, भाजपा को हराना है, भाजपा की वादाखिलाफी और फरेबी राजनीति से ऊबी जनता
अब किसानों की बदहाली, नौजवानों की बेरोजगारी के साथ ही कारोबारियों की
बर्बादी के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बहुत
हुआ भावनाओं से खिलवाड़। सत्ता पक्ष को हवाई बातों के आसमान से उतर कर जनता
को जवाब देना होगा। कड़वी जमीनी सच्चाई का सामना करना ही होगा। भाजपा
इधर-उधर की बात करना छोड़े और यह बताए कि उसके वायदों का क्या हुआ।

No comments