डीजीपी ने जारी किया आदेश,आज से पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश
डेस्क। होली पर्व व लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने जारी आदेश कर पुलिस विभाग में अवकाश पर रोक लगा दी है, यह प्रतिबंध 15 मार्च यानि शुक्रवार से प्रभावी होगा। डीजीपी ओपी सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा होली तथा लोक सभा चुनाव के मद्देनजर सभी पुलिस कर्मियों को 15 मार्च से अवकाश नहीं दिया जायेगा।
डीजीपी ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि विशेष व अपरिहार्य परिस्थितियों
में ही अफसर संबंधित कर्मी की जरूरत को देखते हुए ही अवकाश स्वीकृत कर
सकेंगे। डीजीपी मुख्यालय में बनाए गए चुनाव प्रकोष्ठ से लोकसभा चुनाव की
तैयारियों पर सीधी नजर रखी जाएगी, प्रकोष्ठ कंट्रोल रूम से लेकर जिलों में
तैनात पुलिस अफसरों से संपर्क रखने और दिशा-निर्देश देने के साथ ही रिपोर्ट
हासिल करने का काम करेगा। जिलों से आने वाली इस प्रोग्रेस रिपोर्ट को
डीजीपी व एडीजी कानून-व्यवस्था के समक्ष रखा जाएगा। बता दें कि देश के सबसे
बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी सात चरणों में वोटिंग होनी है, पहले चरण की
वोटिंग 11 अप्रैल को, दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 23
अप्रैल, चैथे चरण के लिए 29 अप्रैल, पांचवें चरण के लिए 6 मई, छठे चरण के
लिए 12 मई और सातवें चरण के लिए वोटिंग 19 मई को होगी, नतीजे 23 मई को
आएंगे।

No comments