20 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत । जनपद की जहानाबाद कोतवाली पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । आरोपी का सम्बंधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सहगवां नगरिया निवासी सगीर पुत्र छुट्टू को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के खिलाफ थाना हाजा पर मु0अ0स0 78/19 धारा 60(1)आबकारी अधिनियम
पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
...रिपोर्ट : जोगेंद्र सिंह।

No comments