बहु की ख्वाहिस रह गई अंधूरी,शादी की खुशियां मातम में बदली
नवाबगंज/उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुशेहरी से गई एक बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट आई। एक सिरफिरे प्रमी को प्रेमिका का शादी करना बरदाश्त न हुआ, उसने प्रेमिका को गोली मारने के साथ ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई है। घटना के बाद दोनो गांव के लोग सदमे मे है।एक ओर जहां मातम पसरा है,तो वही दूसरी ओर बहू लाने की ख्वाहिस एक परिवार की अंधूरी रह गई।
मालूम हो कि सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुशेहरी निवासी बच्चूलाल लोध के छोटे बेटे साजन (25) का विवाह रायबरेली जनपद के बछरावा थाना क्षेत्र के गाजियापुर निवासी पुत्तीलाल की बेटी आशादेवी (23) के साथ तय हुआ था। मंगलवार शाम को बच्चूलाल बरात लेकर पुत्तीलाल के दरवाजे पहुचा। जहां शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थी। सभी हंसी-खुशी जयमाल बेला इंतजार कर रहे थे। इधर बच्चूलाल के बराती ढोल नगाड़े पर नाच रहे थे।कुछ देर बाद जब दूल्हा दुल्हन जयमाल के लिए बने स्टेज पर थे। इस दौरान दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला डाल रहे तभी दुल्हन के ही गांव का उसका प्रेमी बृजेंद्रकुमार (26) पुत्र जागेश्वर ने प्रेमिका को दूसरे के गले में वरमाला डालना बर्दाशत नहीं हुआ और उसने अपने चाचा लोधेश्वर की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से जयमाल स्टेज पर ही प्रेमिका आशादेवी को गोली मार दी।गोली सीधे प्रेमिका के पेट मे जा घुसी, और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद बृजेंद्र ने स्वयं को गोली मार ली। दोनों लहूलुहान हो वहीं पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई बराती-जनाती बिना खाए पिए वापस चले गए। वही दोनों मृतक परिवारों में मातम पसर गया। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
पहले बता देती न करता विवाह।
नवाबगंज।घटना के बाद से साजन गमगीन है। उसने बताया कि दिसम्बर मे उसका विवाह तय हुआ था। विवाह तय होने के बाद भी हम दोनो मे नजदीकियां नही थी। बताया कि शुरूआत मे शर्म के चलते शायद वह ऐसे कर रही होगी शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा।लेकिन ऐसे हालातो की उसे जरा भी भनक होती तो वह शादी के लिए खुद ही मना कर देता।
सुपरहाउस मे लेदर सिलाई का काम करता है।
नवाबगंज। साजन सुपरहाउस मे लेदर सिलाई का काम करता है। उसने हाईस्कूल तक शिक्षा ग्रहण की है। तीन भाईयो मे सबसे छोटा है। अन्य दो भाई ट्रक चलाते है। उसके पिता खेती करते है।
...रिपोर्ट : रजत द्विवेदी ।

No comments