Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ,मौत


नवाबगंज/उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कैथनखेड़ा गांव में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ
खा लिया।हालत बिगड़ते ही पति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पत्नी भी महिला को छोड़कर भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

जानकारी अनुसार माखी थाना क्षेत्र के शिवलमन खेड़ा निवासी छविनाथ की पुत्री गीता का विवाह दो साल पहले अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कैथनखेड़ा नीवासी पुतान से हुआ था।जिनका एक दस माह का लड़का भी है।आज दोपहर गीता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।यह देख पति पुतान उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुरानी मौके से भाग निकला।सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने मायके पक्ष को सूचना दी।म्रतका के पिता ने बताया कि पुरानी नशेबाज किसलय का व्यक्ति हैं। पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।वही पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया ।
...रिपोर्ट:  रजत द्विवेदी ।

No comments