Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे बाजपेयी खेडा,की लोगों से मन की बात



उन्नाव। गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविववार को पाटन के बाजपेयी खेडा गांव पहुंचे जहां पर उन्होंने सभा के बाद ग्रामीणों मन के कार्यक्रम के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों से जानकारी की। इस दौरान गृहमंत्री ने लोगों से सरकार की योजनाओं से संतुष्टि जानने को हाथ भी उठवाये और सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर जनता को जागरूक भी किया। गृहमंत्री ने लोगों से बात करते हुए कहा कि भाजपा जनता की आंखों में धूल झोंककर नहीं नजरें मिलाकर आगे के लिए समर्थन मांग रही है। 
इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ सदर विधायक पंकज गुप्ता,उन्नाव सांसद साक्षी महराज,विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित आदि समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे। 
...रिपोर्ट : ज्ञानेंद्र अवस्थी,सुमेरपुर।

No comments