Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अवैध रूप से पेड काटने को लेकर दर्ज हुआ तीन पर मुकदमा

नवाबगंज/उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडेरा मे एक दर्जन नीम के पेड काटने के मामले को लेकर वन विभाग की टीम ने पेड मालिक व ठेकेदार सहित तीन लोगो पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत अवैध कटान का मुकदमा दर्ज कराया है।
मालूम हो कि ब्लाक क्षेत्र के गांव मुंडेरा मे बीते गुरुवार को अवैध रूप से एक दर्जन हरे नीम के पेड काटे गए थे। सुचना पर जब नवाबगंज वन विभाग की टीम मौके पर पहुची तो टीम को वहां पर पेडो की लकडिया तो नही मिली लेकिन वन टीम को ठूठ मिले थे । वन विभाग के बीट प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने जांच के दौरान अवैध कटान मे सम्मलित गांव के ही पेड मालिक छोटेलाल पुत्र भूखन, रामआसरे पुत्र बलदेव व ठेकेदार अकील पुत्र ऱशीद निवासी बरसिंही माखी पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वन रेंजर मयंक सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तीन लोग अवैध कटान मे संलिप्त पाए गए है। जिन पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
...रिपोर्ट : रजत द्विवेदी। 


No comments