वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिए दो संदिग्ध
पीलीभीत।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव भँदेगकंजा गुरुद्वारे के पास देर रात पुलिस
द्वारा वाहन चेंकिग के दौरान दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया
गया। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों का पुलिस द्वारा तलासी ली गयी
तो उनके पास से दो अदद तमंचा 315 बोर एवं कुछ कारतूसों के साथ ही नकद
धनराशि बरामद भी बरामद हुई।
इस संबंध में थाना प्रभारी
अतर सिंह ने बताया कि एसएसआई आशुतोष रघुवंशी मय एस आई रामगोपाल आर्य मय
हमराही कॉस्टेबल नीरज कुमार सन्तोष कुमार परशुराम यादव के साथ
बमरौली-भँदेगकंजा मार्ग पर गुरुद्वारे से लगभग 200 मीटर की दूरी पर चैकिंग
कर रहे थे, इसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रुकने का
इशारा किया गया तो दोनों लोग पुलिस को देखकर मोटर साइकिल छोड़कर भगने की
कोशिश करने लगे । जिसपर बिलसंडा पुलिस की टीम ने दौड़ कर दोनों को व्यक्ति
को हल्का बल का प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया । पुलिस द्वारा उक्त लोगों
से नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम अंकित यादव पुत्र हेमसिंह यादव निवासी
ग्राम बहादुर पुर खुर्द थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर बताया। जिसके पास से
एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व 3400 रुपये जिसमें 500 के चार नोट और 100
रुपये के14 नोट भी बरामद हुए। जबकि दूसरे ने अपना नाम बब्लू पुत्र रोशन
उर्फ पारी निवासी ग्राम ईशा पुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर बताया । उसके
पास भी तलाशी लेने पर एक अदद तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुआ । इसके
अलावा 3400 रुपये जिसमें 500 के पांच नोट और 100 के 9 नोट भी बरामद हुए।
पुलिस
द्वारा उनके रुपये व तमंचा के बारे में कड़ाई से पूछा गया । उन्होंने थाना
बिलसंडा क्षेत्र के गांव महोलिया और कनपरा की चोरियों में हुई सोने चांदी
सहित कई अन्य वस्तुओं की चोरी को कबूल की । इसके अलावा थाना कोतवाली
दियुरिया क्षेत्र के गांव खरदायीं की चोरी का भी कबूल किया । पुलिस ने
बताया कि दोनों आरोपियों ने जनपद के कई थानों की चोरी की बात भी कबूली है,
जिसमें थाना दियुरिया, थाना बरखेड़ा, क्षेत्र की चोरियों का मामला सामने आया
है । जिसके सम्बन्धित में जनपद के कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं । पुलिस
ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों को जेल भेज दिया ।
...रिपोर्ट : जोगेंद्र सिंह।

No comments