आगामी त्यौहार के मद्देनजर की गई पीस कमेटी की बैठक
पीलीभीत। जनपद के बिलसण्डा थाना परिसर में बीसलपुर
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक द्वारा आगामी त्यौहार के मद्देनजर पीस
कमेटी की बैठक की गई । बैठक में स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ प्रधानों को
बुलाया गया । क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रंगों का त्योहार आपसी भाईचारे
एंव शांतिपूर्ण ढंग से मनाए । पुलिस ने बताया कि यदि कोई अराजक तत्व माहौल
खराब करने की कोशिश करे या विवाद करने का प्रयास करे तो तत्काल पुलिस को
सूचित करें । उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में अराजक तत्वों को
छोड़ा नहीं जाएगा।
बैठक
में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक, तहसीलदर राकेश कुमार मौर्य, बिलसंडा
अतर सिंह चौकी इंचार्ज ईंटगांव, करेली चौकी इंचार्ज एवं बिलसंडा थाना
क्षेत्र के ग्राम प्रधान व नगर पंचायत के सभी सभासदों के साथ ही अन्य लोग
भी मौजूद रहे।
...रिपोर्ट : जोगेंद्र सिंह।

No comments