Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

श्रद्धालुओं से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली पलटी,तीन की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल


मिर्जापुर । जनपद में गडबडाधाम दर्शन कर ट्रैक्टर से वापस लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। जिसमें सास, बहू व नाती की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुघायल हो गए। घटना के बाद मची चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। 
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चक पैसठ दुबार निवासी श्रद्धालु दो ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर गडबडाधाम शीतला माता के दर्शन पूजन करने के लिए आये थे। दर्शन पूजन करने के बाद सभी श्रद्धालु वापस अपने घर जा रहे थे इस दौरन नर्सरी मोड साईं बाबा मंदिर के पास पंहुचे थे कि दोनों तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली एक दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे तभी अचानक सामने से आई स्कार्पियो को बचाने के चक्कर में श्रद्धालु ओ से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियांत्रित होकर पलट गई । जिसमे देवंती देवी (55) एवं बहू रिंकू देवी (28), तथा पुत्र आयुष (3) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर मीना देवी (50), सविता (40), आशा (35) विवेक (14), संगीता (30), विशेष (14), संतोष (17), सुरेंद्र (35), कलावती (60), कुमारी मनीषा (22द), मीरा (35), सीमा (15), समेत दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे चैकी प्रभारी बरौंधा राजेश कुमार यादव ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गए हैं





No comments