टैंक के अंदर घुसे दो मजदूर लापता
वाराणसी। जनपद के कैंट थाना अंतर्गत काली मंदिर के निकट एलएनटी द्वारा डाले गए सीवर पाइप लाइनों की सफाई के लिए टैंक के अंदर घुसे दो मजदूर लापता हो गए । बताया जा रहा है कि ये मजदूर रात में करीब दो से तीन बजे के आसपास चैंबर में अंदर गए थे। जानकारी के मुताबिक जिस समय वो चैंबर में गए थे उसी दौरान कही लीकेज से पानी आ गया, जिससे वो अंदर ही फंसे रह गए। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम मजदूरों की खोज-बीन में जुटी है। मौके पर पुलिस भी पहुंची है। दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अभी उनका पता नहीं चल सका है। खोजबीन जारी है। ये मजदूर ठेकेदार अनुराग मिश्रा के यहां काम करते थे, जो अभी फरार बताया जा रहा है।

No comments