आवारा सांड ने महिला को किया घायल, इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर । जनपद के सिंधौली क्षेत्र अंतर्गत आवारा सांड ने एक महिला को पटक-पटककर घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान बीती देर शाम मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सिंधौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलुआपुर नई बस्ती सराय हुलास निवासी महिला वाली सोमवती गतदिवस किसी कार्य से बाहर गई हुई थी इस दौरान सड़क पर सामने से आ रहा आवारा सांड उनपर हावी हो गया और पटकना शुरू कर दिया, जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडो की सहयता से सांड को किसी तरह खदेड़ कर महिला को बचाया। लेकिन तब-तक वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी।
ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी महिला के परिजनों को दी गई। जानकारी के बाद महिला के बेटे सत्यजीत ने घायल अवस्था में अपनी माँ को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाज के लिए दो लाख रूपये की मांग की, जिसपर सत्यजीत ने डॉक्टरों से विनती करते हुए कहा कि साहब मैं एक गरीब इंसान हूं मेरे पास सिर्फ 5 बीघा जमीन है उसमे भी सिर्फ
तीसरे हिस्से का हक़दार हूँ। जिसको मैंने 5 साल के लिए किसी दूसरे इंसान के हाथ
गिरवी रखकर अपनी माँ का इलाज कराने के लिए कुछ पैसे जुटाये है, और हमारे ऊपर करीब एक लाख का कर्ज भी हो गया है। सत्यजीत का कहना है कि विनती के बाद भी डॉक्टरों ने हमारी माँ का इलाज नहीं किया और उन्हें वापस भेज दिया। जिनकी बीती देर शाम मौत गई।
वही मां के देहांत के बाद सत्यजीत ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आवारा जानवर सब शासन व प्रशासन की देन है। यदि शासन निमानुसार
आवारा पशुओं को हर एक ग्राम पंचायत में गौशाला बना कर इन्हें बंद करा देती तो शायद आज हमारी मां जिन्दा होती। मै अपनी मां की मौत का जिम्मेदार शासन व प्रशासन को मानता हू ।
...रिपोर्ट : संजीव मिश्रा, शाहजहांपुर।

No comments