जम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला,18 लोग घायल
डेस्क। जम्मू के बस स्टैंड पर आज सुबह करीब 11:30 बजे एक बड़ा धमाका हो गया, जिसमें 18 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट राज्य परिवहन की बस में हुआ है, जिस दौरान ये धमाका हुआ बस जम्मू
के बस स्टेशन पर ही खड़ी थी, जिस दौरान कुछ सवारियां बस में ही थी। धमाके की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके को
घेर लिया है। जिस जगह ये धमाका हुआ है वह इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला है, इस धमाके में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि यह हमला
ग्रेनेड से किया गया है। फीलहाल मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी लोगों से पूछताछ कर जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं।

No comments