Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 807वें उर्स पर शिवपाल सिंह यादव ने भेजी चादर




लखनऊ । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आज अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के बुलंद दरवाजे पर उनके 807वें उर्स के मौके पर देश व प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की के लिए सैय्यद मकसूद अशरफ व सैय्यद हम्माद अशरफ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल को चादर लेकर रवाना किया। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी कामना है कि यहां से दिया जाने वाला प्रेम का संदेश सभी तक पहुंचे और लोग नफरतों को नकार दें हम दुआ करते हैं कि हमारे देश में सम्पन्नता आये हमारी सीमाएं सुरक्षित रहें और हम हमारे सैनिकों की कुशलता की कामना करते हैं। देश दुनिया में प्रेम संदेश यूंही प्रसारित होता रहे। अंत में उन्होंने कहा कि इस बार उर्स में आने वाले सभी जायरीनों का भी स्वागत करते हैं।

No comments