पनवेल एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल
उन्नाव। गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार शाम जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। जिसके चलते कानपुर-लखनऊ रेल रूटकाफी समय तक प्रभावित रहा। मामले की जानकारी अन्य ट्रेनों के परिचालकों को सूचित कर पीछे की ट्रेनें को वही स्टेशनों पर ही रोक दी गईं। इस दौरान ट्रेनों में सवार यात्री परेशान रहे।
लड़खड़ाए रेल यातायात की सूचना पर परिचालन कंट्रोल ने सीएनडब्ल्यू के
अधिकारियों को मैसेज करते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। आनन-फानन लखनऊ से
दूसरा इंजन जैतीपुर के लिए रवाना किया गया। दो घंटे तक ट्रेन रुकी रही।
दूसरा इंजन लगा ट्रेन को कानपुर रवाना किया गया ।
...रिपोर्ट : रजत द्विवेदी।

No comments