पलेरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने किसान कर्ज माफी के बांटे प्रमाण
टीकमगढ़ ।
जिले के नगर पलेरा पहुंचे वाणिज्य कर मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने जय
किसान फसल ऋण माफी योजना में किसानों को प्रमाण पत्र बांटे और
कहा जो किसान यहां नहीं आ पाए उन किसानों को घर जाकर प्रमाण वितरित
किये जाये तहसीलदार साहब पटवारियों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के माध्यम
से उन किसानों के घर ऋण माफी के प्रमाण पत्र देंगे। वहीं नगर के गल्ला
मंडी प्रांगण में बृजेंद्र सिंह राठौर ने कहा हमारे किसान अब परेशान नहीं
रहेंगे, हमारे युवा बेरोजगार 4000 का माह दिया जाएगा। अब मजदूर
पलायन नहीं करेंगे बल्कि मजदूरों को यही काम दिया जाएगा। वहीं ने अपने
मंत्री बृजेंद्र सिंह ने जैसे ही पलेरा आगमन हुआ तो सबसे पहले तहसील
कार्यालय के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत
किया और उसके बाद मंच पर पहुंचते ही और कई कार्यो व शिलान्यास का मंच के माध्यम
आवरण की बात कही। वही मंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भा जा पा के शासन काल में केवल मुख्यमंत्री
द्वारा घोषणा की गई है और जैसे ही कांग्रेस की सरकार ने वचन पत्र में कहा था
अभी तक 2 महीने में ही वचन पत्र का पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कहा था 15-15 लाख रुपए हम किसान
के खाते में जमा करेंगे जिन लोगों ने कहा था हम राम मंदिर बनवाने का काम
करेंगे धारा 370 हटाने का काम करेंगे और महंगाई को खत्म करने का भी काम
करेंगे क्या उसमें से एक भी काम हुआ और उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते
हैं बस चुनाव के बाद सरकार को गिरा देंगे 6 माह बाद गिरा देंगे 1 साल बाद
गिरा देंगे तो मंत्री ने कहा सरकार गिराने वाली जनता है और ऊपर वाला है
कितने ही करोडो रुपए बर्बाद कर लो कुछ नहीं होने वाला कांग्रेस सरकार को कोई
नहीं गिरा सकता।
...रिपोर्ट : खूबचंद्र लोधी।
No comments