Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जहरीली शराब से एक और मौत,आक्रोशित ग्रामीणों की तोड़फोड़




कानपुर। जहरीली शराब पीने से ग्रामीणों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम गुरुवार को महराजपुर के गांव मदारपुर में एक व्यक्ति की मौत गई, जिसके बाद अब शराब से मरने वालो की संख्या नौ हो गई है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी चंद्रशेखर ने बुधवार शाम को गांव के ही ठेके से शराब खरीदकर पी थी। जिसके बाद देर रात उल्टियां शुरू हो गई और हालत बिगड़ती चली गई, सुबह होते ही परिजनों ने उसे इलाज के लिए कॉर्डियोलाजी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत सुनते ही मदारपुर गांव निवासी महिलाएं एवं बच्चो समेत तमाम लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित गांव वालों ने शराब ठेके में तोडफोड़ कर आग लगा दी। वही गांव में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने ग्रामीणों को शांत करा मामले में उचित कर्रवाई का आश्वासन दिया


No comments