Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

चोरों ने सरिया चोरी का किया प्रयास

...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया, एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव। बीती रात एक सरिया व्यापारी की दुकान से सरिया चोरी करके भाग रहें चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा और मोबाइल 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक चोर व उसकी बाइक को अपने कब्जे में लिया।
प्राप्त विवरण के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्रीकला निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्व राम सागर अपने घर पर ही ट्रेडर्स का व्यापार करता है। बीते बुधवार की रात लगभग  एक बजे उसे अपनी दुकान के बाहर कुछ हलचल सुनाई दी। जब वह बाहर निकल कर आया तो उसके होस उड़ गए। बाहर कुछ अज्ञात लोग उसकी सरिया उठा रहे थे। यह देखकर उसने शोर मचाना शुरु किया। शोर सुनकर आनन-फानन में चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा करके एक चोर व उसकी पल्सर बाइक को पकड़ लिया। मोबाइल हण्ड्रेड पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल हण्ड्रेड पुलिस ने चोर व उसकी पल्सर  बाइक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर चोरों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की। आपको अवगत करा दे कि इससे पूर्व भी मिर्रीकला में लाखों की चोरियां हो चुकी है। किन्तु अभी तक उन घटनाओं का भी खुलासा नहीं हुआ है। नवागत कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार तिवारी को चोरों ने एक बार फिर से चुनौती दी है। जब इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार तिवारी जी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोरी नहीं हुई है, सिर्फ चोरी का प्रयास करने का पीड़ित ने आरोप लगाया है। साथ ही जिस व्यक्ति को पकड़ा गया है, वह किसी शादी विवाह में आया था। उसके विरुद्ध कोई सबूत नहीं मिला है। प्रश्न यह है कि क्या कोतवाली प्रभारी इससे पूर्व हुई घटनाओं का खुलासा अतिशीघ्र करेंगे?

No comments