गोकशी के आरोपियों को पुलिस ने सांठ-गांठ के बाद छोडा
नवाबगंज/उन्नाव।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई स्थित एक बाग में दो दिन पूर्व मिले गोअंगो
के मामले मे पुलिस ने नवई क्षेत्र से अब तक आठ लोगो को उठाय़ा था। लेकिन
आरोप है कि पुलिस ने मामूली पुछताछ के बाद सभी आरोपियो को ले-देकर छोड दिया है।
मालूम
हो कि अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई गाँव के बाहर गुड्डू की बाग में
गुरुवार को एक दर्जन गोवंशीय पशुओ के अंग मिले थे। जिसको शौच को निकले
ग्रामीणों ने देख पुलिस को सूचना दी थी। क्षेत्र में किसी अनहोनी की घटना
को लेकर पुलिस ने आनन-फानन सभी गोअंगों को जेसीबी से दफन करवा दिया था। वही
सूत्रों की माने तो घटना के चार दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुच
पाई है। वही क्षेत्र के झलोतर गांव से आठ लोगो को उठाया। लेकिन पुलिस ने
सभी आरोपियों को मामूली पूछतांछ के बाद छोड दिया है। सुत्रो की माने तो आठ
मे तीन आरोपियो जो पुलिसिया तहकीकात मे घटना मे सम्मलित थे। मगर पुलिस ने
उन्हे भी छोड दिया है।
...रिपोर्ट : रजत द्विवेदी।

No comments