Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

क्षेत्राधिकारी ने की बैठक

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से सक्रिय हो गई है तथा इस बार होली पर्व का त्यौहार इसी आदर्श आचार संहिता के बीच मनाया जाएगा होली पर्व का त्यौहार हंसी और हर्षोल्लास के साथ क्षेत्रवासी मनाए तथा क्षेत्र में कोई भी झगड़ा फसाद ना होने पाए इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को इसी क्रम में जिला पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र में शराब बेचने वाली दुकानों के समस्त सेल्समैन की बैठक की गई। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र योगेन्द्र कुमार ने सभी सेलमैन को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी सेल्समैन शराब की ओवर रेटिंग ना करें तथा शराब की दुकानों को निर्धारित समय अनुसार खोलें और बंद करें, और क्षेत्र में कहीं भी कच्ची शराब बन रही हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, होली के दिन शराब की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा अगर कहीं भी शराब बिक्री की सूचना मिलती है तो शराब बेचने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में किसी भी प्रकार अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस बैठक में कुरुक्षेत्र अधिकारी योगेंद्र कुमार के अलावा कोतवाली प्रभारी कमल सिंह के साथ कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के सभी शराब की दुकानों के सेल्समैन उपस्थित रहे।
...रिपोर्ट : जोगेंद्र सिंह।

No comments