लोकसभा चुनाव को लेकर महाविद्यालय में आयोजित की गई प्रतियोगिताए
सागर। जनपद के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहली मे लोकसभा निर्वाचन 2019 मे स्वीप गतिविधियों का आयोजन
करने के संबंध में प्रतियोगिताओ को आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले
रंगोली, मेहदी, एवं पेन्टिंग विधाओ को शामिल किया गया।
कार्यक्रम
का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रचार्य अजित जैन के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन शीतल मिश्रा ने किया और आदर्श मतदान के
उपलक्ष्य बच्चों को बताया कार्यक्रम की प्रभारी स्वप्ना सराफ ,
सुषमा चौरसिया, नीरज प्रजापति रहे। महाविद्यालय की निरणायक
समिती में डॉ राजू सेन, डॉ साधना अवस्थी, डॉ रुचि राठौर, आलोक
सेन ,डॉ मृदुल सेन ,नेहा जैन, पूजा गुप्ता, ऑकाक्षा जैन
,मेघा श्रीवास्तव, शुभ्रा अवस्थी, के द्वारा निणर्य दिये गए।
जिसमें
रंगोली प्रतियोगिता मे प्रथम -शिवानी जैन द्वितीय रितु चौरसिया
तृतीय-प्रदीप प्रजापति ने तथा मेहदी प्रतियोगिता जिसका विषय था कोई मतदाता न
छूटे में प्रथम कु. प्रीति सोनी ,द्वितीय शिवानी जैन,तृतीय शुभाषी चौरसिया
एवं अंतिम प्रतियोगिता पेन्टिंग, जिसमें प्रथम रानू दागीं द्वितीय प्रद्वीप
प्रजापति एवं तृतीय स्थान पर दो प्रतिभागियों में प्रसून सोनी और राहुल
अहिरवार ने बाजी मारी।
साथ ही महाविद्यालय परिवार के द्वारा मतदान संबंधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया।
प्रतियोगिताओ के समापन पर सभी का आभार डॉ राजू सेन ने व्यक्त किया ।
इस मौके पर छात्र अरुण पटेल , रचना चौरसिया , एवं अनेक छात्र छात्राये उपस्थित रहे |
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया,सागर मध्यप्रदेश।

No comments