Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जनपद में गठबंधन के नेताओं की बैठक के दौरान दिखी भारी भीड़


 
पीलीभीत। आज जनपद में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट हुए गठबंधन के नेताओं की पहली बैठक के दौरान भारी संख्या में तीनों दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावडा स्थानीय यशवंतरी देवी मैदान में देखने को मिला। 
इस बैठक की समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। वहीं बसपा के जोन काॅर्डीनेटर सूरज सिंह,जयपाल सिंह और संजीव सागर मुख्य अतिथि तथा पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। लब्बोलुआव यह था कि तीनों पार्टियो के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए मंत्र दिया।
उप्र में भारतीय जनता पार्टी के विजयरथ को रोकने के लिए समाजवादी और बहुजन समाजपार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल ने गठवंधन किया है। इस गठवंधन की आज जिले के तीनों पार्टी कार्यकर्ताओं की पहली बैठक आज आयोजित की गई। स्थानीय यशवंती देवी मंदिर प्रांगण में तीनों दलों के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तीनों दलों के नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए इस सरकार को उखाड फेकने का आग्रह किया।
बहुजन समाज पार्टी के मंडल जोन काॅओर्डीनेटर सूरज सिंह ने कहा कि उप्र में गठबंधन झूठों की सरकार को उखाड फेक देगा। उन्होंने कहा कि बसपा की मुखिया बहन मायावती के निर्देश पर आज यहां गठबंधन में शामिल दलों की संयुक्त बैठक बुलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन की ताकत के आगे भाजपा ने घुटने टेक दिये हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव मे गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए लग जाने को कहा।
उप्र सरकार के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि दलित शोषित, पीडित किसानो तथा कमजोर लोग भाजपा सरकार की कार्रवाईयों से परेशान है। उप्र में गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। उन्होंने तीनों दलों के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे तनमनधन से गठबंधन के प्रत्याशी को लडायें। मेनका गांधी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गठवंधन की ताकत के आगे मेनका गांधी यहां से भाग रही हैं। मेनका गांधी को यहीं से चुनाव लडकर पिछले तीस सालों का हिसाब जनता को देना चाहिए। अगर वे हिसाब दिये बिना चली गई तो भगोडी कहलायेंगी।
सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि गठबंधन के साथियों के साथ बूथ प्रभारी सेक्टर तथा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तालमेल बनाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। उन्होने कहा कि हम सब एक है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और रालोद मुखिया अजीत सिंह के नेतृत्व में उप्र में नई ताकत के रूप में उभरेंगे और भाजपा के कुशासन से निजात दिलाएं।
सभा का संचालन बसपा के जिला काॅआर्डीनेटर कांशीराम सरोज ने किया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, रालोद अध्यक्ष आरिफ हजरत खां और बसपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर ने संयुक्त रूप से की। सभा में सपा के पूर्व विधायक पीतमराम, ब्लाक प्रमुख अरूण वर्मा, बदरूल हसन अंसारी, श्यामाचरण गंगवार, मुन्ने मियां अंजाना, जिला महासचिव तसलीम शान खां, मीडिया प्रभारी रियाज खां, गुरूदेव सिंह मल्लू, राकेश प्रताप सिंह, छत्रपाल वर्मा, निरंजन गंगवार, बलजीत सिंह, पलविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, केंके अरविंद, बसपा से नफीस अंसारी, रामसनेही गौतम, बालकराम सागर, महेश पटेल, श्रवण बाल्मीकि, मुश्ताक, नंदलाल गौतम, राजेश शुक्ला, श्यामाचरण सागर, परिवंदर सिंह प्रिंस, मुन्ना लाल कश्यप राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, हनीफ खां, हरीराम शर्मा, सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। बसपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर में सम्मेलन में आये गठवंधन के तीनों दलों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों तथा अतिथियों का आभार जताया।
...रिपोर्ट :जोगेंद्र सिंह,पीलीभीत।

No comments