खुलासा : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने करवाई अपने पति की हत्या
टीकमगढ़/। जनपद के ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम मडोर में सिद्ध बाबा मंदिर आश्रम में गोली मारकर
की गई हत्या कांड की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली हैं। इस हत्या कांड
का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि अवैध सम्बन्धो के चलते मृतक सुनील कुशवाहा निवासी चिरगाँव जिला झांसी उ.प्र. की पत्नी पूजा कुशवाहा ने अपने प्रेमी पुष्पेन्द्र कुशवाहा निवासी
ग्राम बरीकला थाना तालबेहट ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
वारदात
को अंजाम देने के बाद दोनों प्रेमी युगल ने गुरुवार की रात को छुपते-छुपाते मामला खुलने के भय से शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के तालबेहट रेल्वे
ट्रेक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने मौके से हत्या
में प्रयुक्त तमंचे को पुष्पेन्द्र की जेब से बरामद किया है, लेकिन जिस
डिस्कवर मोटरसाइकिल से एक और अज्ञात युवक के साथ हत्या करने के बाद
पुष्पेन्द्र व पूजा भागे थे।उस व्यक्ति व मोटरसाइकिल की तलाश में पुलिस
अभी जुटी हुई है।
बतादे कि ओरछा
क्षेत्र के ग्राम मडोर में बीते गुरुवार दिन के करीब 4 बजे चिरगाँव निवासी 25 वर्षीय सुनील कुशवाहा पुत्र आशाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस
मामले में चौकाने वाली बात उस समय सामने आई जब मौका ए वारदात से अपने
प्रेमी के साथ भागी पूजा और उसके प्रेमी पुष्पेन्द्र द्वारा तालबेहट रेल्वे
ट्रेक पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया।मृतक सुनील कुशवाहा के पिता
आशाराम कुशवाहा के द्वारा ओरछा थाने में कई गई रिपोर्ट व पुलिस को दिये
ब्यान के आधार पर एडीशनल एस पी सुरेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि यह पूरा
मामला त्रिकोणीय प्रेम का है।
घटना के सम्बन्ध में म्रतक के पिता आशाराम
कुशवाहा का कहना है कि उसके बेटे सुनील की दूसरी शादी एक माह पूर्व तालबेहट
थाना क्षेत्र के ग्राम गड़िया गांव निवासी मनकू कुशवाहा की पुत्री पूजा के
साथ हुई थी,पूजा व सुनील की यह दूसरी शादी थी।हत्या के एक दिन पहले ही पूजा
का प्रेमी पुष्पेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम बरीकला ,जो पूजा के मायके के
पास का ही गाँव हैं। चिरगाँव पूजा के पास उसका ममेरा भाई बनकर आया और
रातभर रुका, उसी रात दोनों ने मिलकर सुनील की हत्या की साजिश
रची ।
पुष्पेन्द्र के जाने के बाद योजना के अनुसार पूजा अपने पति सुनील से
ओरछा चलने की जिद करने लगी।परन्तु उसने अपना स्वास्थ्य खराब बताकर ओरछा
जाने के लिये मना किया लेकिन बाद में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पूजा अपने
पति सुनील को बाइक से ओरछा रामराजा मन्दिर में दर्शन करने के लिये ले
आई। इसके बाद वह ओरछा से 12 किमी दूर पश्चिम में स्थित ग्राम मडोर के सिद्ध
बाबा मंदिर पर सुनील को लेकर पहुँची।इसी बीच पूजा अपने प्रेमी से लगातार फोन
पर सम्पर्क में रही। जैसे ही सुनील मन्दिर से दर्शन करके लौटा तो एक
प्लेटिना मोटरसाइकिल से पुष्पेन्द्र अपने एक अन्य साथी के साथ पहुँचकर
सुनील की गोलीमार हत्या कर अपनी प्रेमिका पूजा को साथ लेकर मौका ए वारदात
से फरार हो गये।
पुलिस
के बढ़ते दबाब व मामला खुलने के भय से शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तालबेहट
रेल्वे ट्रेक पर दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।घटना के बारे में
ललितपुर सी ओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी के मुताबिक प्रेमी
पुष्पेन्द्र जनपद के तालबेहट के ग्राम बरीकला का निवासी हैं, तथा पास के ही
ग्राम गड़िया निवासी पूजा कुशवाहा से प्रेम करता था।जब पूजा के परिजनों को
इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो एक माह पूर्व पूजा की शादी चिरगाँव
निवासी सुनील कुशवाहा के साथ कर दी।
अभी पूजा की शादी को एक माह ही हुआ
था,कि उसने प्रेमी पुष्पेन्द्र के साथ मिलकर ओरछा क्षेत्र के मडोर गाँव मे
हत्या कर दी।इसके बाद आज सुबह तालबेहट क्षेत्र के तरगुंवा रेल्वे क्रासिंग
पर रेल से कटकर जान दे दी।पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के कटे हुये शव
बरामद कर विवेचना शुरू कर दी।
... रिपोर्ट : खूबचन्द्र राजपूत, टीकमगढ़ मध्यप्रदेश।

No comments