संपन्न हुई मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मीटिंग
...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया, एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव । जिले के भगवन्त नगर विधानसभा में आज मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगो को मनोनय पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड से विधानसभा अध्यक्ष आदर्श यादव एवं प्रभात यादव(जिला सचिव) के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे धर्मेन्द्र यादव(प्रभारी 166 भगवन्त नगर) ने सभी पदाधिकारियों को मनोनय पत्र एवं मिठाई खिला कर बधाई दी एवं सभी को सम्बोधित भी किया। साथ ही उन्होंने 2019 के चुनाव में हर बूथ पर जीत का मंत्र भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय यादव "वी.पी"(जिला सचिव यूथ ब्रिगेड ), चौ0 अंशुमान यादव, विनोद यादव, विवेक यादव एवं कई क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के नेता एवं यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारी रहे मौजूद।

No comments