भाजपाइयों ने अपने ही पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष का फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे
सागर
। जनपद के बीजेपी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया के विरोध में आकर पुतला दहन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए।
दरअसल बीते दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का जनपद में कार्यक्रम था । इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष विनोद गोटिया पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम से नाराज होकर चले गए । जिसके बाद
नाराज कार्यकर्ताओ ने अपने ही पार्टी कार्यालय में घुसकर पुतला जलाया और
जमकर नारे बाजी की । बताया जा रहा है इस दौरान कार्यकताओ ने कार्यालय में एक कार्यकर्ता की पिटाई भी कर दी ।
जिसके बाद अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने मामले को लेकर थाने में शिकायत की, पुलिस ने मामले को सज्ञान में लेते हुए भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया ।
... रिपोर्ट : हेमंत आठिया,सागर मध्यप्रदेश।
No comments