Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

महापुरुषों की प्रतिमाओं के सहारे शुरू प्रचार-प्रसार





सागर। स्मारकों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पोस्टर चिपकाने वालों को प्रशासन की तरफ से तमाम नसीहत दी जाती है, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही लोग महापुरुषों की प्रतिमाओं के सहारे अपनी सियासत को चमकाने व प्रचार-प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। वही प्रशासन भी इन्हे गंभीरता से न लेते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं पर फैलती गंदगी व उनके अपमान को नजरंदाज करता रहता है। 
ऐसा ही कुछ नजारा सागर जिले के सिविल लाईन चौराहा स्थित हरीसिंह गौर जी की प्रतिमा पर देखने को मिला। जहां भारतीय जनता पार्टी की गाथा और अपना नाम चमकाने में लगे जनपद से भाजपा के प्रदेश सह संयोजक वृद्धि जीवी प्रकोष्ठ डॉक्टर अनिल तिवारी के पोस्टर हरीसिंह गौर की प्रतिमा पर अपनी गाथा व विकास कार्य बताने में लगे हैं। प्रतिमा पर विकास कार्यों का बखान करने के लिए लगाए गए भारी मात्रा में पोस्टरो से प्रतिमा के अपमान के साथ-साथ गन्दगी भी फ़ैल रही है।
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया। 

No comments