Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

थाना प्रभारी द्वारा आयोजित की गई बैठक

 
उन्नाव।  लोकसभा चुनाव व होली के पर्व को मद्देनजर रखते हुए सोहरामऊ थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार द्वारा शांति व्यवस्था को लेकर जैतीपुर गांव में बैठक आयोजित की गई। जिसमें तमाम ग्रामीणों समेत गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। वही प्रभारी निरीक्षक ने समस्त ग्रामीणों से सूचित करते हुए कहा यदि क्षेत्र में किसी भी अराजक तत्वों द्वारा अराजकता फैलाते नजर आने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें । 
इस मौके पर सुरेश दीक्षित , गुड्डू साहू, ग्राम प्रधान राम आसरे, पूर्व ग्राम प्रधान मंसाराम शुक्ला, अशोक शुक्ला एडवोकेट, अजीत कुमार, नफीस मंसूर व अचल प्रकाश समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 
...रिपोर्ट : रजत द्विवेदी

No comments