संपन्न हुई असोहा थाने में बैठक
...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया,एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव। स्थानीय
थाना प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव वह
होली के पर्व को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
प्राप्त विवरण के अनुसार असोहा थाना परिसर में एसडीएम राजेन्द्र
कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।चर्चा में भाग लेते हुए उपजिलाधिकारी
पुरवा राजेंद्र कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान को पारदर्शी बनाने
सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने आगामी होली पर्व को भी
शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिया। इस मौके
पर उपस्थित क्षेत्राधिकारी पुरवा एमपी शर्मा ने भी उपस्थित लोगों से होली
पर्व पर किसी भी प्रकार के विवाद से बचने तथा शांत पूर्वक त्योहार मनाने की
अपील की।
इस अवसर पर असोहा थाना प्रभारी समेत दर्जनों स्थानीय गणमान्य उपस्थित थे।

No comments