दो ओवरलोड ट्रको को किया गया जप्त
टीकमगढ़ । जनपद के नगर पलेरा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बजरी से भरे दो ओवरलोड ट्रक को
पकड़ने में सफलता हासिल की है। जनपद में कलेक्टर और एसपी के निर्देशानुसार आदर्श आचार
संहिता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इस दौरान बीती देर रात चेकिंग के दौरान नौगांव मार्ग पर पुलिस
ने संयुक्त रूप से निकल रहे दो ओवरलोड ट्रको को जप्त कर थाने में
रखवा दिया है, वहीं तहसीलदार से पूंछा तो उन्होंने बताया कि ट्रकों की जो
रॉयल्टी थी वह टीला की बताई जा रही जिन्हे जब्त कर थाने में रखवा दिया है
और आगे की कार्यवाही खनिज विभाग करेगा।
...रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी,टीकमगढ़।
No comments