Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

"आदाब अर्ज" के बैनर तले आयोजित किया गया कार्यक्रम


 
उन्नाव।  शहर के गदन खेड़ा बाई पास स्थित होटल जाएका में रविवार को "आदाब अर्ज" के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उन तमाम लोगों को अपनी प्रतिभाएं निखारने का मौका मिला जिनके अंदर काव्य,नाट्य,गायकी का हुनर तो है लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पाता है।
इस दौरान "आदाब अर्ज" के संस्थापक सुदीप सिंह ने कहा "आदाब अर्ज" के माध्यम से टीम के सभी लोग जगह - जगह जाकर अपने मंच के कवियों, नाट्य एवं गायन कलाकारों को प्रेरित कर आगे बढाते हैं ।

आज के इस "आदाब अर्ज" के बैनर तले कण्ठ की देवी नेहा, गायक अभय,युवा कवि राहुल प्रकाश युवा कवि,  नितिन,युवा कवि  रंजीत आजाद आदि ने अपनी-अपनी "प्रतिभाओं का प्रदर्शन" कर दर्शकों का मन मोहा ।

स्वर और मात्राओं का अद्भुत ज्ञान रखने वाले उन्नाव डायट में लेखा विभाग में लेखाकार के पद पर कार्यरत अजय अगम ने भी अपनी कविताओं को सुनाकर दर्शकों का मन मोह।
इस कार्यक्रम के अवसर पर डेवलपमेंट आफ सोशल वेलफेयर के संस्थापक शैलेंद्र  पांडेय,  सामाजिक कार्यकर्ता अनुभव शुक्ला  समेत तामम अन्य लोग उपस्थित रहें।

No comments