Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

महिला डॉक्टर अर्चना सिंह की अभद्रता का शिकार हुआ तीमारदार

Unnao -
जिम्मदारों की उदासीनता के कारण जनपद की स्वास्थ सेवाएं बेहाल हो चुकी हैं गरीब बेहतर इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं जिलाअस्पताल हो ग्रामीणांचल के सरकारी अस्पताल डाक्टरों का अमानवीय व्यवहार और दवाओं की कमी के शिकार प्रतिदिन गरीब हो रहे है सूबे के मुखिया सरकारी स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाने की बात कर रहे है लेकिन महकमे लोग अपना रवैया बदलने की इच्छाशक्ति ही नही दिखा रहे हैं,जिसका शिकार उन्नाव जनपद के मांखी गांव निवासी रामबिलास को लेकर आज जिलाअस्पताल उन्नाव मे उस समय होना पडा जब वह पांच दिन के नवजात शिशु और अपनी बीमार पत्नी का इलाज करवाने जिला महिला अस्पताल उन्नाव पहुंचा एमरजेंसी मे तैनात महिला डॉक्टर अर्चना सिंह ने अभद्रता करते हुए इलाज करने से मना कर दिया क्योंकि रामविलास की माली हालत अच्छी नहीं थी,विभाग के जिम्मदारों के फोन रिसीव नही हो रहे थे, किसी तरह से मु.वि.अधिकारी उन्नाव के हस्तक्षेप के बाद वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए भर्ती करवा सका।

No comments