जीवन एक पूरक की तरह काम करता है - बी एन यादव
उन्नाव - कलेक्ट्रेट में कार्यरत शिवराम राजवंशी जेस्ट प्रशासनिक अधिकारी एवं नवल किशोर शुक्ला प्रशासनिक अधिकारी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 31-12-2017 को सेवानिवृत्त हो गए ।स्थानीय पन्नालाल हाल में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा अपने सहयोगी के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया
।
।
समारोह को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी श्री बी एन यादव ने कहा कि जीवन एक पूरक की तरह काम करता है जब व्यक्ति के अंदर सेवा भाव आ जाता है तब समर्पण एवं सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता है ।अधिकारियों कर्मचारियों को अपनी भावना, तत्परता ,अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ने का हौसला रखना चाहिए ताकि सेवानिवृत्त के उपरांत से शेष अवधि का जीवन कुशलता के साथ बीते। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के कर्तव्य एवं उनके द्वारा संपादित किए गए कार्यों को सराहते हुए कहा कि ऐसे लोगों से सभी को सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। बताए गए कार्यों को समय पर संपादित करके जिला प्रशासन में अपनी अच्छी छवि बनाई है ।
इस अवसर पर नगर मजिस्टेट श्री राम प्रसाद ने कहा की सेवा निवृत होना एक प्रक्रिया है हम सभी को भी नियमानुसार होना है ।हमें सभी के साथ सकारात्मक सोच रख कर कार्य करते रहना है ताकि सेवानिवृत्त कर्मी को अपने सहयोगियों के प्रति आदर भाव बना रहे ।पूरी कर्तव्य निष्ठा से दायित्वो की जिम्मेदारी निभानी चाहिए ।यदि ऐसा करता है तो उसको ऊंचाई की बुलंदियों पर ले जाने से कोई नहीं रोक सकता ।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में अधिकारियों को सम्मानित कर शेष अवधि ईश्वर में तथा समाज के अच्छे कार्य में लगाए जाने की शुभकामनाएं दी ।गोष्ठी का संचालन मोहम्मद असलम द्वारा किया गया ।जिसमें कमर आफताब,चंद्र शेखर शुक्ला, नाजिर वीरेंद्र कुमार ,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments