Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन- रवि कुमार एन जी

उन्नाव - शासन की मंशा के अनुसार प्रथम व तृतीय मंगलवार को प्रत्येक तहसील में प्रातः 10:00 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए जाने हेतु जिलाधिकारी श्री रवि कुमार एन जी ने आदेश निर्गत किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस क्रमानुसार आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा 2 जनवरी को बीघापुर 16 जनवरी को उन्नाव, 6 फरवरी सफीपुर 20 फरवरी बांगरमऊ, 6 मार्च हसनगंज 20 मार्च पुरवा, 3 अप्रैल बीघापुर 17 अप्रैल उन्नाव,1 मई सफीपुर 15 मई बांगरमऊ, 5 जून हसनगंज तथा19 जून 2018 को पुरवा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया जाएगे।
  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राज0 की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस 2 जनवरी को सफीपुर 16 जनवरी बांगरमऊ, 6 फरवरी हसनगंज 20 फरवरी पुरवा ,6 मार्च बीघापुर 20 मार्च उन्नाव, 3 अप्रैल सफीपुर 17 अप्रैल बांगरमऊ, 1 मई हसनगंज 15 मई पुरवा, 5 जून बीघापुर 19 जून उन्नाव तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में 2 जनवरी हसनगंज 16 जनवरी पुरवा ,6 फरवरी बीघापुर 20 फरवरी उन्नाव, 6 मार्च सफीपुर 20 मार्च बांगरमऊ, 3 अप्रैल हसनगंज 17 अप्रैल पुरवा ,1 मई बीघापुर 15 मई उन्नाव ,5 जून सफीपुर 19 जून बांगरमऊ में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किए हैं कि समाधान दिवस में दिए गए तिथियों में समय पर उपस्थित होकर जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु उपलब्ध  रहे।

No comments