संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी बीएन यादव की अध्यक्षता में संपन्न
बांगरमऊ उन्नाव - संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज तहसील परिसर में अपर जिलाधिकारी बीएन यादव की अध्यक्षता में संपन्न
हुआ। जिस में कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
हुआ। जिस में कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
अपर जिलाधिकारी बीएन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुए आज संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें राजस्व विभाग के 17, समाज कल्याण विभाग के 2, पुलिस विभाग के 3, विकास विभाग के 17, अन्य 18 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर सिर्फ एक शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया जा सका। सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु दे दिए गए। आजके इस संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार ओम प्रकाश शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबरीश सिंह भदौरिया, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्र, कानूनगो सृजन कुमार,लेखपाल सौरभ सिंह ,श्रीप्रकाश, तहसील कर्मी रामजी सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।।
Report - रियाजुल हसन ( गंज मुरादाबाद )

No comments