Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

गलत कार चला रहे नशेबाज ने अधेड़ बस चालक से की अभ्रदता

उन्नाव। मौरावा से बस लेकर शहर को प्राइवेट बस लेकर लौट रहे अधेड़ चालक को एक नशेबाज की कार ओवरटैक करना महंगा पड़ गया। उस समय कार चालक युवक बेहद शराब के  नशे में कार चला रहा था। जिसके चलते कार पूरी सड़क पर लहराते हुए चल रही थी। 
इसी बीच प्राइवेट बस चालक ने धीमी गति में चल रही एल्टो कार यूपी 35 डी 5918 को बिछिया से तारगांव के मध्य ओवरटैक करना चाहा। जिस पर शराब के नषे मे धुत्त युवक को बस चालक के ओवरटेक करना इतना बुरा लगा कि उसने बीच सड़क पर अपनी कार रोक दी। रास्ता न मिलने पर बस चालक को भी अपनी बस रोकनी पड़ गई। इसी दौरान कार चालक युवक कार से बाहर आ कर अधेड़ चालक से अभद्रता करते हुए गाली गलौच करने लगा। जिससे बस में बैठी महिलाओ को शर्मिदंगी का सामना करना पड़ा। किसी तरह से बस चालक ने शालीनता दिखाते हुए उससे पीछा छुड़ाना चाहा। लेकिन उस पर वह बेहद गर्म हो गया। इसी बीच वहाॅ से गुजर रहे कुछ पुलिस कर्मी सड़़क पर भीड़ देख रूक गए। पुलिसकर्मियो को देख युवक कुछ देर तो ठंडा पड़ गया। इसी दौरान पुलिसकर्मी वहाॅ से चलते बने। तो वह फिर से पुराने रंग में आ गया। जिस पर बस में बैठे कुछ संभ्रात यात्रियों की दखल के बाद मामले को सुलझाया जा सका। सूत्रो के अनुसार युवक तारगांव
या मद्दीखेड़ा के किसी कुलीन परिवार का है। मामला  बस चालक व सभ्रांत यात्रियों के चलते वहीं पर सुलझ गया। वहीं यात्रियों से मामले की बात करने पर पुरवा से उन्नाव आ रहे यात्री सुलेमान ने बताया कि कार में बस की टक्कर तो छोडि़ए छुई तक भी नहीं थी। इसके बावजूद भी कार चालक युवक का तौर तरीका बेेहद षर्मिदंगी भरा था। मंगतखेड़ा की रीना के अनुसार युवक के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे अभद्र शब्दों से वे बेहद आहत हैं। उन्हे बड़ी झेप महसूस हुई। पुरवा के रमेश  के अनुसार युवक की पूरी तरह से गलती थी। वहीं युवक का अधेड़ पर गाली गलौच बेहद दुखद है।

No comments