Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आजादी दिलाने मे आजाद के बलिदान का देश ऋणी है - राज्यपाल

उन्नाव - अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की 112 वीं जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल उत्तर प्रदेश राम नाइक  एवं समारोह में होने वाले कार्यक्रमाें की अध्यक्षता करने वाले  विधानसभा अध्यक्ष  हृदयनारायण दीक्षित
द्वारा आज आजाद जन्म स्थली बदरका उन्नाव में शहीद ए चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
 तत्पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा उन्नाव के पावन भूमि पर बड़े-बड़े साहित्यकार ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,एवं कलम तलवार का धनी उन्नाव की भूमि को प्रणाम!

 उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की सेना प्रदेश में इतनी बड़ी थी जिस का सामना करना चंद्र शेखर आजाद जैसे वीर सपूतों ने अंग्रेजो को चुनौती देने की ताकत रही। स्वराज का बलिदान किया है। उन्होंने देश आजाद कराने का जो प्रयास ,चुनौती को स्वीकार कर स्वतंत्रता संग्राम में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चंद्रशेखर जी के जीवन का लक्ष्य मात्र देश को स्वतंत्र कराना था। जिसके चलते काकोरी कांड हुआ, काकोरी कांड के पीछे ऐसी भावना पर विचार करना चाहिए 1857 का स्वतंत्रता संग्राम अंग्रेजों का आंदोलन कहा ।अंग्रेजों ने बगावत कहा लेकिन वह स्वतंत्रता संग्राम  की ही एक कड़ी है। माननीय राज्यपाल ने कहा कि इतिहास बनाने वाले चंद्र शेखर अपने तरीके से देश को आजाद कराने में अहम भूमिका अदा की है ।
उन्होंने लोकमान्य तिलक का जिक्र करते हुए कहा स्वतंत्रता संग्राम  में समाज को जागरुक करने में अहम भूमिका अदा की है। तिलक जी ने कहा था स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर ही रहूंगा। हमें स्वराज प्राप्त होने से अनुभूति प्राप्त होनी चाहिए।

 उन्होंने कहा कि आने वाले 24 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा ताकि उत्तर प्रदेश की गरिमा सभी को पता होनी चाहिए ।हमें सार्वजनिक जीवन में  क्या मतलब है यह स्वराज्य का सुराज्य में परिवर्तन करना है ।
इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीपकक्षित ने चंद्र शेखर आजाद एवम् स्वतंत्रता संग्राम पर  विस्तार से प्रकाश डाला ।
जयंती समारोह के अवसर पर सांसद  साक्षी महाराज , विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, पंकज गुप्ता, बृजेश रावत, बंबा लाल, mlc राज बहादुर सिंह चंदेल सहित जनप्रतिनिधि गण एवं जिला अधिकारी रवि कुमार एनजी ,अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ,नगर  मजिस्ट्रेट रामप्रसाद सहित जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

No comments