Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

टोल टैक्स वसूली 15 जनवरी से होगी शुरू



अधिक वसूली के चलते आम यात्रियों की पहुंच से होगा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे दूर
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर लगने वाला टोल का निर्धारण न हो पाने के चलते अभी तक एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले वाहनों को अभी टैक्स नही देना पड़ रहा है। लेकिन आगे नही होगा। टोल टैक्स के तौर पर कितना वसूलने वाली रकम निर्धारित कर दी गई है। 

प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स का निर्धारण जो किया है उसके अनुसार एक्सप्रेस वे पर चलने के लिए प्रति किमी 1-88 रुपये टोल टैक्स निर्धारित किया गया है। अमूमन यह सामान्य श्रेणी से काफी अधिक माना जा रहा है। वहीं स्थानीय निवासियों में सफीक

- अहमद- अनीस- समसुद्दीन- रेहान- आफाक- दिनेश- मुकेश ने टोल टैक्स की निर्धारित वसूली को लेकर बेहद दुख प्रकट करते हुए कहा कि गत प्रदेश सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी टोलफ्री लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर लगने वाला टोल का आम नागरिकों से बेहद ज्यादा होना बेहद दुखद है। वहीं क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर आंबापारा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता फारूख अहमद ने सीएम व यूपीडा के अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर अधिकतम 50 पैसा प्रति किमी. दर से टोल टैक्स निर्धारित करने की मांग की है। उनके अनुसार एक्सप्रेस वे पर निर्धारित किया गया टोल टैक्स सामान्य लोगों की क्षमता से कई गुना अधिक है। लखनऊ से बांगरमऊ तक की दूरी मात्र 65 किमी है। लोग आगरा एक्सप्रेस-वे पर सफर करेंगे तो उन्हें आने-जाने के लिए 244-40 रुपये देने होंगे। टोल टैक्स वसूली 15 जनवरी से शुरू होगी। निर्माण एजेंसी अपकान के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर राव ने बताया कि निर्माण पूरा होने के साथ ही टोल टैक्स शुरू हो जाएगा।

No comments