शिक्षको की समस्या समाधान के लिए शिक्षा परिषद को भेजा पत्र
उन्नाव - उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पू०मा०)शिक्षक संघ, के जिलाध्यक्ष विकास सिंह चंदेल व जिलामहामंत्री सौरभ सिंह यादव ने वित्त नियंत्रक उ०प्र०बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद को पत्र लिखकर शिक्षकों,अनुचरों एवम शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का जी०पी०एफ० कंप्यूटराइज्ड करने हेतु शासनादेश संख्या 1699/78-5-2012 शिक्षा अनुभाग -5दिनांक 10मई 2012 का अवलोकन कर भुगतान प्रणाली विकसित करने तथा इंटरनेट पर सभी सूचनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया साथ ही सम्बंधित अधिकारी को आदेशित कर शिक्षकों की मुख्य समस्या का निदान करने हेतु पत्र भेजा।
No comments