Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

रेलवे कर्मियों की लापरवाही के चलते टूटी ओएचई लाइन, दर्जनों ट्रेनें हुई ल


उन्नाव। रेलवे कर्मियों की लापरवाही के चलते अजगैन व सोनिक रेलवे स्टेशन के बीच सफाई के दौरान ओएचई लाइन चपेट में आकर टूट गई। जिससे ट्रेक की विद्युत सप्लाई पूरी तरह से ठप्प हो गई।  रेलवे कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा राजधानी लखनऊ व कानपुर के मध्य गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा। जिसके चलते उन ट्रेनो पर यात्रा कर यात्रियों को करीब चार घटें से अधिक विलंब का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा कानपुर के बीच आज दिन में रेल के पहिए थम जाने के बाद ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया। 
उन्नाव जंक्शन व के अजगैन-सोनिक रेलवे स्टेशन के मध्य दोपहर में सफाई कार्य के दौरान रेलवे कर्मियों की लापरवाही के चलते ओएचई जेसीबी की चपेट में आ गई। इसके बाद इंसुलेटर के टूटते ही ओएचई भी दो टुकड़ों में बंट गई। जिससे ट्रेक की विद्युत सप्लाई पूरी तरह से ठप्प हो गई। इसकी सूचना अधीनस्थ अधिकारियों को मिलने पर उनके होश उड़ गए। आनन फानन रेलवे कर्मियों ने ट्रेक से गुजरने वाली ट्रेनो को आसपास के स्टेशनों को मामले की सूचना दे रोका गया। जिनमें लखनऊ से कानपुर जा रही ट्रेनों को अजगैन से पहले रोक दिया गया। इस घटना के बाद जेसीबी चालक फरार हो गया। करीब पौने तीन बजे ओएचई को जोड़ रेल यातायात को बहाल किया जा सका। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है।  सफाई का काम रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कराया जा रहा था। अब जेसीबी चालक पर एफआइआर कराए जाने के आदेश हुए हैं। इसके अलावा विभाग के जेई को तलब कर लिया गया है। ओएचई टूटने के कारण प्रभावित ट्रेनों में राप्तीसागर, पटना-कोटा, बरौनी मेल सहित आधा दर्जन एक्सप्रेस तथा पैसेंजर ट्रेन शामिल थीं। उन्नाव के अजगैन-सोनिक रेलवे स्टेशन के मध्य दोपहर में सफाई कार्य के दौरान ओएचई जेसीबी की चपेट में आ गई। इसके बाद इंसुलेटर के टूटते ही ओएचई भी दो टुकड़ों में बंट गई।

No comments