परचून की दुकान में रहस्यमय हालात मे आग लगने से हजारो रूपए की सम्पत्ति खाक
उन्नाव- थाना गंगाघाट अंतर्गत ग्राम शंकरपुर सरायं में स्थित एक परचून की दुकान में रहस्यमय हालातों में आग लग गई। आग में हजारो रूपए का कीमती सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी अनुसार ग्राम शंकरपुर सरायं निवासी राकेश त्रिवेदी की गांव मे घर से करीब 500 मीटर दूर किराने की दुकान है। राकेश रोजाना की तरह रात्रि में अपनी दुकान बन्द करके घर चला गया। रात्रि में रहस्यमय हालातो में दुकान में आग लग गई। सुबह राकेश अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का सारा सामान जला पड़ा था जिसमे चीनी गुड़ रिफाइंड डिस्पोजल सारा सामान जल के राख हो गया था लमसम 30 से 40 हजार का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार शरारती तत्वों के द्वारा उसके दुकान में आग लगाई गई है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को पीड़ित ने तहरीर दी है।
No comments