Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अनियंत्रित लोडर ने चिकित्सक को मारी टक्कर, गंभीर

उन्नाव। बाइक सवार वृद्ध को सामने से आ रहे अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध सड़क पर जा गिरा तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने फोन के जरिए उसके परिजनों को सूचना दी। जिस पर उसके पुत्र ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर ले गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान वृद्ध की हालत में  सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पशु चिकित्सक ब्रजकिशोर पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी बिघापुर किसी कार्यवश ओसियां की ओर जा रहे थे इसी दौरान ओसिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने अचानक उनकी बाइक की तरफ मुड़ गया, तथा जब तक वे  संभलते उसने उनकी बाइक पर जोर से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं से गुजर रहे एक युवक ने उन्हें पहचान कर उनके पुत्र सुनील को घटना की जानकारी दी। जिस पर सुनील ने निजी वाहन से उन्हें बिघापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गया । जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इसी बीच उनकी हालत में सुधार ना होते देख चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

No comments