कार बिजली के खंभे से टकराई आधा दर्जन जख्मी
उन्नाव । चकलवंशी - सण्डीला मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के चौड़ा बाजार के के पास अध्यापकों से भरी वैन बिजली के पोल से टकरा गयी। वैन में सवार आधा दर्जन शिक्षक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से मियागंज सीएचसी भेज दिया। जहाँ चिकित्सको ने सभी शिक्षकों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जहाँ उपचार के दौरान दो की हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के चकलवंशी संडीला मार्ग पर चौड़ा बाजार के पास कोहरे के कारण शिक्षकों से भरी वैन बिजली के पोल से टकरा गयी ।शिक्षक उन्नाव से मियागंज ब्लाक क्षेत्र के अलग अलग विद्यालय जा रहे थे। जोरदार टक्कर से वैन छति ग्रस्त हो गयी। जिसमें अचलगंज थाना के साहब खेड़ा निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र श्याम लाल इनकी पत्नी सरिता गौतम, सदर कोतवाली के पीताम्बर निवासी उमेश मिश्रा, प्रतिभा शुक्ला, अब्बास बाग के रीतेश कुमार, मोती नगर के राजेश कुमार आदि शिक्षक सवार थे। घने कोहरे के कारण चालक धर्मेन्द्र कुमार वैन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी मियागंज भेज दिया। चिकित्सक ने धर्मेंद्र और प्रतिभा शुक्ला को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।

No comments