अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग पर ग्राम पंचूपुरवा के निकट नगर की ओर आ रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी एम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।
कोतवाली के गांव जमदार पुरवा निवासी मुख्तियार 20 पुत्र मिनांन पिछले लंबे अर्शे से चिकन के कपड़े पर गांव क्षेत्र में कढाई का काम करवाता है। ।आज वह कुछ चिकन के कपड़े लेकर बांगरमऊ में जमा करने हेतु अपनी बाइक द्वारा आ रहा था तभी बिल्हौर मार्ग पर ग्राम पंचूपुरवा के निकट पीछे से आ रहे अनियंत्रित व तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारदी जिससे वह वाहन की चपेट में आ गया और उसका सर बुरी तरह से कुचल गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है ।

No comments