Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

गौशाला खुलवाए जाने को लेकर संघर्षरत समाजसेवी फारूख अहमद



उन्नाव। देश व प्रदेश में हर जगह गौशाला खुलवाए जाने की मांग पर सरकार द्वारा इस संबंध में शुरूआत कर दिए जाने पर उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ के वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक अहमद ने सरकार को धन्यवाद दिया।
बांगरमऊ नगर आये उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ के वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती सम्मान से पुरस्कृत, प्रमुख समाजसेवी फारुख अहमद ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर देश व प्रदेश में हर जगह गौशाला खुलवाए जाने की मांग की थी। जिस पर सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में शुरुआत कर दी गई है जिलाधिकारियों को गौशाला से संबंधित भूमि को चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
श्री अहमद की इस मांग पर अतिशीघ्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम पर उन्होंने सरकार कोधन्यवाद दिया है।  इस मौके पर  हबीबुर्रहमान बाबूजी,       फजलुर्रहमानअहमद अलीजाहिद अलीव श्रीपाल कनौजिया आदि उपस्थित रहे।

No comments